Samastipur

अतिक्रमण हटाने से नाराज दुकानदारों ने ताजपुर रोड को किया जाम, आगजनी व हंगामा भी किया 

समस्तीपुर/ताजपुर :- शहर के ताजपुर रोड से नगर निगम के द्वारा मंगलवार अतिक्रमण हटाया गया। जिससे नाराज दुकानदारों ने कर्पूरी बस पड़ाव के पास सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग सड़क पर आगजनी कर घंटो तक डटे रहे। इस दौरान दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। दुकानदार नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पदाधिकारियों ने समझा-बुझा कर जाम को समाप्त कराया व यातायात सुचारू कराया।

बता दें कि शहर में जाम व परेशानी का सबब बन चुका अतिक्रमण को हटाने की मुहिम नगर निगम प्रशासन लगातार चला रही है। इसको लेकर ताजपुर रोड में बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए बनायी गयी टीम के अचानक पहुंचने से दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

34 मिनट ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

45 मिनट ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

1 घंटा ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

2 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

7 घंटे ago