समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के नरघोघी में बन रहे श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि इसका निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। इधर, बकाए मजदूरी की मांग को लेकर निर्माण कार्य में लगे मजदूर मंगलवार से काम बंद कर सामूहिक रुप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
इन मजदूरों का कहना था कि संवेदक के द्वारा विगत तीन माह से उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है। नतीजतन उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों का स्पष्ट कहना था कि जब तक उनके बकाए मजदूरी का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वे हड़ताल पर बने रहेंगे। इधर, निर्माण स्थल पर संवेदक के नही रहने के कारण इस संबंध में उनका पक्ष नहीं जाना जा सका था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…