National

बिथान में बिजली की समस्या को लेकर ‘जय हिंद यूथ फाउंडेशन’ के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित पॉवर हाउस पर ठठेरवा फीडर में पिछले कई दिनों से बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। जिस कारण लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर जय हिंद यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने अपना विरोध जताया और संबंधित पदाधिकारी को आवेदन देकर बिजली सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निवेदन किया। वहीं दूरभाष पर जेई और एस.डी.ओ ने बताया कि थर्मल पावर से ही कम मेगावाट ऊर्जा मिलती हैं। फिर भी जल्द ही समस्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

जय हिंद यूथ फाउंडेशन के सदस्यों का बताना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। मौके पर समाजसेवी मंजय कुमार, शिव कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार संगम, दीपचंद्र राणा, निरंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, नवीन कुमार, अजीत कुमार, विपिन कुमार, भूषण कुमार, संदीप कुमार, मुकेश सिद्धांत, अमरजीत कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, विवेक कुमार समेत अन्य युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

1 घंटा ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

2 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

6 घंटे ago