समस्तीपुर : आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत यात्रा के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिये भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चलाने की घोषणा कर एक विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक रेल पर्यटन पहल शुरू की है। यह पहल भारत सरकार की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
शनिवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सहरसा से चलायी जायेगी। यह ट्रेन सहरसा से खुलकर निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर होते हुये तिरुपति बालाजी पहुंचेगी। ट्रेन में सवार तीर्थ यात्रियों को बालाजी के साथ ही दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जायेगा।
प्रेसवार्ता में आइआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन संजीव कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक आंचलिक कार्यालय कोलकाता के दीपांकर मन्ना एवं समस्तीपुर के एरिया ऑफिसर प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि पहली बार इस ट्रेन में वातानुकूलित दो श्रेणी को जोड़ा गया है। इस ट्रेन में स्लीपर के अलावा कंफर्ट थ्री एसी व टू एसी की दो बोगी को शामिल किया गया है। साथ ही ट्रेन की बोगी में ही एक मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसमें तीर्थयात्री सफर के दौरान भी भजन कीर्तन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिये अनुभवी चिकित्सकों की टीम साथ में रहेगी।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…