Samastipur

आज समस्तीपुर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, नरघोघी में प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। गृह मंत्री के आने को लेकर नरघोघी में प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी हो गई है।

गृहमंत्री शाह का हेलीकाप्टर करीब 11:50 सुबह में नरघोघी हाई स्कूल के मैदान में उतरेगा। उनके आने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद सीधे इंजीनियरिंग काॅलेज के सभाकक्ष में जाएंगे। सभाकक्ष में जाने से पूर्व भी गेट के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा।

सभाकक्ष में पांच जिले के भाजपा के 10 जिलाध्यक्ष, भाजपा के सांसद, निवर्तमान सांसद, विधायक, निवर्तमान विधायक, जिला सचिव, जिला महासचिव, महामंत्री आदि कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

हालांकि प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं दिया गया है। गृहमंत्री के आने को लेकर प्रशासन द्वारा कोई जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। उधर, डीएम एसपी ने अधिकारियों को ब्रिफिंग किया। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी ने कई आवश्यक निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

15 घंटे ago