समस्तीपुर : आरपीएफ जवान ने समस्तीपुर जंक्शन पर अपनी तत्परता से एक नेपाली यात्री की जान बचायी। उक्त नेपाली यात्री कुंभ स्नान करने को लेकर प्रयागराज जा रहा था। आरपीएफ आरक्षी ने उक्त यात्री को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया जिससे उस नेपाली यात्री की जान बच सकी। इसको लेकर उक्त आरपीएफ आरक्षी को भारतीय रेल के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
बताया गया है कि वह नेपाली यात्री जयनगर से झूसी जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन में सवार था। समस्तीपुर जंक्शन के फ्लेटफॉर्म संख्या- 1 से अपने निर्धारित समय रात 10 बजकर 25 मिनट पर उक्त ट्रेन खुली। ट्रेन खुलने के बाद ही चेन पुलिंग के बाद ट्रेन खड़ी हो गई। जिसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी वाटर कैरियर लखन सिंह ने तत्काल कोच को अटेंड किया।
वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि एक यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद आरक्षी ने बिना समय गवाएं उस बीमार यात्री को अपने कंधे पर उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। बीमार यात्री की पहचान रामकिशन यादव के रूप में हुई है। वह नेपाल का रहने वाला बताया गया है। यात्री की वर्तमान स्थिति सामान्य बतायी गयी है। उसके परिजन भी नेपाल से समस्तीपुर पहुंच रेल पुलिस का धन्यवाद दिया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…