Samastipur

समस्तीपुर में लापता महिला का शव बरामद व पति गायब, मृतका के भाई ने लगाया ससुर और देवर पर हत्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- जमीनी विवाद में हुई मारपीट के बाद घर से गायब हुई एक महिला का शव ढाब से बरामद हुआ है। जिसके बाद महिला ने भाई ने ससुर और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका जिले शोभन बसंतपुर वार्ड संख्या-11 निवासी सिकंदर राम की पत्नी चांदनी देवी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर महिला के ससुर और उसके देवर ने उसके साथ मारपीट किया था, जिसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। उसी दिन शाम से महिला और उसके पति घर से गायब थे। गुरुवार को ग्रामीणों से महिला के मायके वालों को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है।

जिसको लेकर स्थानीय खानपुर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज की गई। वहीं शनिवार को शोभन बसंतपुर ढाब के पास महिला का शव बरामद हुआ है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा है। हालांकि मृतका का पति सिकंदर राम का कोई पता नहीं चला है। मृत महिला के भाई चंदन राम ने बताया कि 18 तारीख की शाम उसकी बहन ने उसे फोन किया था। उसने बताया कि उसके देवर और ससुर ने उसके साथ मारपीट किया है, जिसको लेकर पंचायती भी हुई है। 20 फरवरी को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि आपकी बहन की हत्या कर दी गई है।

जानकारी मिलते ही मैं उसके गांव पहुंचा तो देखा कि घर पर मेरी बहन और जीजा दोनों ही घर पर नहीं थे। जिसके बाद मैंने इसकी शिकायत खानपुर थाना में दर्ज करवाया। पुलिस मेरे साथ बहन के घर पर आई और लोगों से पूछताछ की लेकिन उनदोनों का कुछ पता नहीं चला। वहीं, शनिवार की सुबह ढाब के पास एक बॉडी पुलिस को मिली। जिसके बाद शव का पहचान किया गया तो वो मेरी बहन थी। पुलिस ने मुझे जानकारी दी तो हमलोग मौके पर पहुंचकर उसकी पुष्टि किए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि मेरे बहनोई अबतक लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

इस मामले में खानपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि दो दिन पहले महिला और उसके पति के घर से गायब होने की जानकारी मिली थी। थाना में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही थी और जांच कर रही थी। इसी बीच आज सुबह महिला की बॉडी मिली। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा हो पाएगा। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

1 घंटा ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago