Bihar

बिहार के IAS कपल की ग्रैंड वेडिंग! SDM अनामिका के साथ शादी एक बंधन में बंधे UPSC टॉपर

बिहार के रहने वाले दो IAS अधिकारी शादी के बंधन में बंध गए हैं. इनकी शादी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई. यह शादी जमुई जिले के चकाई बाजार निवासी और यूपीएससी परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल करने वाले आईएएस प्रवीण कुमार और गोपालगंज जिले की रहने वाली आईएएस अनामिका के बीच हुई. अनामिका उत्तराखंड में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं और प्रवीण नालंदा जिले के हिलसा में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. दोनों ही 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं.

गोरखपुर में हुआ भव्य विवाह समारोह

यह हाई-प्रोफाइल शादी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई, जहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ-साथ सिविल सेवा से जुड़े हुए कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. सरकारी सेवा के कई गणमान्य लोगों ने शादी में शामिल होकर नवदंपति को बधाई दी. जिसके बाद से आईएएस प्रवीण कुमार और आईएएस अनामिका की शादी चर्चा में है. यूपीएससी में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद इन दोनों अफसरों की जोड़ी अब अपनी निजी जिंदगी में भी साथ-साथ आगे बढ़ रही है. प्रशासनिक हलकों में इनकी शादी को लेकर उत्साह था.

चकाई में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह

शादी के बाद नवदंपति के स्वागत में बिहार के चकाई में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत, देवघर विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक सावित्री देवी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago