समस्तीपुर :- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के अंगारघाट- भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच चलती ट्रेन पर बच्चों के द्वारा लगातार पत्थर फेंकने की घटना हो रही है। जिससे कई बार यात्रा कर रहे लोग भी जख्मी हो चुके हैं। इसको लेकर रेल पुलिस के जवानों व अधिकारियों के द्वारा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया।
जवानों ने गांव में घूम-घूमकर बच्चों, किशोरों व उनके परिजनों को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। ताकि सुरक्षित सफर तय हो सके। ग्रामीणों को पुलिस जवान ने बताया की यह कानूनन जुर्म है।ऐसा करने से उनका भविष्य बर्बाद हो सकता है। मौके पर सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, निधि आदि शामिल थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…