Railway

समस्तीपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ अवार्ड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ अवार्ड मिला। माह फरवरी 2024 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कमल कुमार बवेजा, मुख्य टिकट निरीक्षक (टीसी दस्ता) दरभंगा तथा राजेश प्रसाद यादव, सीनियर सेक्सन इंजीनियर (सिगनल) सीतामढ़ी को मैन ऑफ़ द मंथ के रूप में चुना गया। इसको लेकर मंडल कार्यालय में मंगलवार को डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीएसटीई राहुल देव के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में फरवरी /2024 माह में उपरोक्त दोनों कर्मचारियों का चयन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

14 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago