Politics

समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर NDA और महागठबंधन में बढ़ी उम्मीदवारों दावेदारी, एक ही पार्टी से कई दावेदार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर 2020 के चुनाव में राजग (एनडीए) और राजद गठबंधन ने बराबरी का प्रदर्शन किया था। दोनों ही गठबंधन ने पाँच-पाँच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें जदयू को तीन, भाजपा को दो, राजद को चार और माकपा को एक सीट मिली थी।

समस्तीपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहिन विजयी हुए थे, जबकि जदयू प्रत्याशी अश्वमेघ देवी को हार का सामना करना पड़ा। समस्तीपुर में जदयू और भाजपा दोनों अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही है। जदयू का चांस बनता है तो यहां अश्वमेध देवी के अलावे चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं शकुंतला वर्मा भी जोर लगा रही है। इसी तरह उजियारपुर से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने जीत हासिल की थी, और भाजपा उम्मीदवार प्रो. शील कुमार राय दूसरे स्थान पर रहे। यहां भी एनडीए में उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी है।

विभूतिपुर विधानसभा में माकपा के अजय कुमार ने परचम लहराया था। यहां जदयू उम्मीदवार रामबालक सिंह चुनाव हार गए थे। फिलहाल उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, जिसके चलते इस सीट पर एनडीए खेमे में दावेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति है। इस क्षेत्र में राजीव रंजन, अरविंद कुशवाहा समेत कई नेता सक्रिय हैं।

मोरवा सीट पर राजद प्रत्याशी रणविजय साहू ने जीत दर्ज की थी, जबकि जदयू के विद्यासागर निषाद दूसरे स्थान पर रहे थे। आगामी चुनाव को लेकर इस सीट से जदयू के विद्यासागर निषाद, लोजपा के अभय सिंह, भाजपा के वैद्यनाथ सहनी और हम से बीके सिंह भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

हसनपुर विधानसभा सीट से राजद के तेज प्रताप यादव विजयी हुए थे। जदयू प्रत्याशी राजकुमार राय रनर रहे थे। यहां से इस बार एनडीए में ज्यादा दावेदारी की स्थिति नहीं है, लेकिन राजद खेमे में टिकट को लेकर खींचतान जारी है। सुनील कुमार पुष्पम, ललन यादव, रामनारायण मंडल, विभा देवी आदी राजद में अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही है।

विभूतिपुर और मोरवा सीट पर पिछली बार जदयू रनर रही थी। इस कारण इन दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के बीच सर्वाधिक होड़ है। जीतनराम मांझी की पार्टी से बीके सिंह भी मोरवा विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। उनका दावा है की यह सीट एनडीए गठबंधन में हम पार्टी को ही मिलेगी। वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में माले के साथ-साथ कांग्रेस भी सीट चाह रही है।

सरायरंजन से वर्तमान विधायक जदयू के विजय चौधरी है और बिहार सरकार में मंत्री भी है। तीन बार से वह लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसबार भी उनका सरायरंजन से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ना लगभग तय ही है। हालांकि एनडीए के ही भाजपा के रंजीत निर्गुणी भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी है। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के अरविंद सहनी के अलावे लालबाबू महतो, रामश्रेठ राय, सुनील इस्सर अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी से कुणाल कुमार भी क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय से तैयारी में जुटे हैं और चुनाव लड़ने के पूरे मूड में हैं।

उजियारपुर में स्थिति सबसे अधिक जटिल है। यहां भाजपा के कई संभावित उम्मीदवार दावेदारी जता रहे हैं। इनमें पीछले चुनाव में रनर रहे पूर्व विधायक प्रो. शील कुमार राय, उपेंद्र कुशवाहा और कमलकांत राय सबसे सक्रिय माने जा रहे हैं। रालोमो पार्टी भी एनडीए से दावेदारी पेश कर रहा है। कुल मिलाकर, समस्तीपुर जिले की कई सीटों पर एनडीए के भीतर ही टिकट के लिए घमासान तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, राजद खेमे में भी कुछ सीटों पर खींच-तान की स्थिति बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago