Politics

‘दूल्हा बनना है, बाराती नहीं…’, मुकेश सहनी का बड़ा दावा- तेजस्वी अगर सीएम बनें तो डिप्टी सीएम मैं बनूंगा

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी एक बार फिर अपने बयानों से बिहार की सियासत में हलचल मचा रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव और महागठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में कई बड़े दावे किए हैं. सहनी ने खुद को मुख्यमंत्री पद के ‘दूसरे दावेदार’ के तौर पर प्रस्तुत करते हुए यह भी कहा कि इस बार वे “दूल्हा बनना चाहते हैं, बाराती नहीं.”

60 सीटों पर अड़कर बोले, 50 या 45 तक बात नहीं होगी

सहनी ने महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी 60 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “दो-चार सीट ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन 50 या 45 तक आना संभव नहीं. गठबंधन के मंच पर सब तय होगा, लेकिन हमारा हिस्सा कम नहीं होगा.” सहनी का मानना है कि 243 सीटों में सभी को संतुलित ढंग से हिस्सेदारी दी जा सकती है.

“अगर सरकार में योगदान है तो हिस्सेदारी भी होनी चाहिए”

सहनी ने खुद को अति पिछड़ा वर्ग (EBC) का बड़ा चेहरा बताते हुए दावा किया कि राज्य की 37% आबादी इसी वर्ग की है, जिसे लंबे समय से नेतृत्व नहीं मिला. निषाद समाज (12% आबादी) की राजनीतिक आवाज बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर हम सरकार बनाने में सहयोग कर रहे हैं, तो उप-मुख्यमंत्री पद पर दावा जायज है.” उन्होंने अपने मंत्री रहते अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “मंत्री रहकर बहुत कुछ नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर पहले से तय हो कि कौन कहां होगा, तो जनता को स्पष्ट मैसेज जाएगा.”

तेजस्वी-सहनी ‘दो दूल्हे’?

सबसे दिलचस्प टिप्पणी में सहनी ने खुद को तेजस्वी यादव के साथ “सरकार का दूसरा दूल्हा” बताया. उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी जी सीएम होंगे तो मैं डिप्टी सीएम बनूंगा. दोनों ओबीसी वर्ग से हैं. एक पिछड़ा, एक अति पिछड़ा. जब विचारधारा एक है, तो दो दूल्हों वाली सरकार क्यों नहीं?” सहनी ने खुद को ‘सन ऑफ मल्ला’ बताते हुए कहा कि इस बार वे बाराती नहीं, दूल्हा बनकर आएंगे.

नीतीश पर हमला, BJP पर तंज

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सहनी ने कहा कि “वे मेरे अभिभावक हैं, लेकिन अब उनका वक्त पूरा हो गया है. सरकार ब्यूरोक्रेसी के सहारे चल रही है, शराबबंदी फेल है और अपराध बेलगाम.” वहीं BJP के डिप्टी सीएम को ‘लोडर’ बताते हुए बोले, “इस बार डिप्टी सीएम कौन बनेगा, ये दिल्ली (अमित शाह-मोदी) तय करेगी, हो सकता है सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लाइन से बाहर हो जाएं.”

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

19 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago