बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। विष्णुपद मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन कराया।
भयमुक्त बिहार बनाना हमारा लक्ष्य
मंदिर में पूजा करने के बाद डिप्टी सीएम ने बड़ा बयान दिया है। खुद को पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हनुमान बताया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना ही अब मुख्य लक्ष्य है। अब कोई आसुरी प्रवृति के लोग सोने की लंका नहीं बना पाएगा।
चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात
डिप्टी सीएम का यह बयान राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश है। एनडीए में फिर से मजबूती दिख रही है। गयाजी में कार्यकर्ताओं से उनकी खास मुलाकात इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। धार्मिक नगरी में उनके इस दौरे ने चुनावी हलचल भी तेज कर दी है।
डिप्टी सीएम टाउन स्कूल के सभागार में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में भाग लेंगे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…