Politics

अब फुल एक्शन में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव, कहा- ‘जीत हमेशा…’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव इन दिनों अनुष्का विवाद के बाद फिर से बिहार की राजनीति में एक्शन मोड में आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये ही सही लेकिन एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में छा रहे हैं. इस बीच एक और पोस्ट तेजप्रताप यादव ने सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ लोगों के साथ तस्वीरें साझा की. इसके साथ ही कैप्शन में बड़ी बात लिख दी. तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, ‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’. इस तरह से उनका यह पोस्ट चर्चे में छा गया है.

एक्स अकाउंट पर किया पोस्ट

वहीं तेजप्रताप यादव के पोस्ट के बारे में विस्तार रूप से चर्चा करें तो, तेजप्रताप यादव ने एक्स एकाउंट पर लिखा कि, ‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’. ‘हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है. राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया. पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था.’ इस तरह से देखा जा सकता है कि, चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव भी एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने सत्य की हमेशा विजय होने की बात कही.

पिछले दिनों हुआ था विवाद

बता दें कि, इससे पहले कल भी उन्होंने पोस्ट शेयर किया था. एक वीडियो में देखा गया था कि, तेजप्रताप यादव ऑफिस में जा रहे हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, क्या तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी बना ली है. हालांकि, उस ऑफिस में पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगी थी. यह भी याद दिला दें कि, पिछले दिनों तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये ही अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया था. जिसके बाद उनकी जमकर निंदा हुई थी. तेजप्रताप यादव को पिता लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद अब फिर से वह एक्शन मोड में आ गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

6 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

6 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

7 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

10 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

15 घंटे ago