बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि युवा लोजपा-रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
समिति की बैठक में युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है।
साथ ही चिराग पासवान से मांग की है कि युवाओं को 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ाएं। बैठक में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा समेत शाहनवाज अहमद कैफी, अनिल कुमार पासवान, संजय पासवान, हुलास पांडेय, अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, संजय सिंह, राजेश भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…