Bihar

ओवैसी से जुड़े सवाल पर ‘कुत्ते’ को क्यों याद कर गए बिहार के राज्यपाल? वक्फ कानून का किया समर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वक्फ कानून इस वक्त देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। इस बीच बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ कानून का समर्थन किया है। पटना में एक कार्यक्रम में मौजूद आरिफ मोहम्मद खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ अगर कमजोर और गरीब की मदद के लिए नहीं है तो फिर किस लिए है।

बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘कोई मुझे बताएगा क्या कि वक्फ की जमीन पर पटना में कोई अस्पताल, कोई यतीमखाना, कोई चैरिटी संगठन है जिसे वक्फ वाले चला रहे हों। हां, आपको वक्फ की जमीन पर बड़े-बड़े मॉल मिलेंगे। आपको वक्फ की जमीन पर बड़े-बड़े रिहायशी फ्लैट मिलेंगे, बाजार मिलेंगे और कमर्शियल बिल्डिंग मिलेंगे। वक्फ का मकसद तो था गरीब और कमजोर का मदद करना। अगर इस वक्फ की प्रॉपर्टी का सही इस्तेमाल हो जाता तो क्या आपको इसकी जरुरत रहती कि बच्चों के दाखिले के लिए दरवाजे खटखटाने पड़ते।’

असदुद्दीन ओवैसी पर क्या बोले राज्यपाल :

बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं। राज्यपाल ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी अपनी बात रखी है। आरिफ मोहम्मद खान से जब पत्रकारों ने पूछा कि ओवैसी कह रहे हैं कि इसके जरिए हमारे घर और मस्जिद छीने जा रहे हैं? इसपर राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘बात असल में यह है कि आपको हर वक्त तलाश है उस आदमी की जो कुत्ते को काटे, मैं उसको इग्नोर करता हूं। मैं इस बात का जवाब नहीं देना चाहता।’

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के बापू सभागार में ‘मिल्लत बचाओ, मुल्क बचाओ’ कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा कि मांगने वाले हमेशा कमजोर हातै है, इसलिए हमेशा देने वाला बनना चाहिए। जिनके पास देने के लिए था उन्होंने नहीं दिया। इसी वजह से वक्फ संशोधन कानून लाना पड़ा है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगर वक्फ गरीब लोगों की मदद करता तो इसकी जरुरत नहीं थी लेकिन वक्फ ने एक स्कूल तक नहीं खोला।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago