Politics

लालू के बाद राबड़ी देवी का JDU को ऑफर, बोलीं- बीजेपी का साथ छोड़िए तो हम आपके साथ आ जाएंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुले रहने की बात कही थी, और अब विधान परिषद में नेता विपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी जेडीयू को ऑफर दे दिया है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बीच राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष (जदयू) पर भड़कते हुए कहा कि आप बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जाएंगे।

आरक्षण के सवाल पर राबड़ी ने कहा कि ‘फाइल उठाकर देख लीजिए पंचायती राज में आरक्षण का विरोध जेडीयू ने किया था, और कहा था कि पहले चुनाव होने दीजिए, इसके बाद आरक्षण लागू होगा। अब उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। सिर्फ आरजेडी में दोष निकाला जा रहा है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार से राबड़ी ने कहा कि आप लोग दोनों तरफ मिठाई खाएंगे यह नहीं चलेगा।

जेडीयू की ओर से जंगलराज का जिक्र करने वाले बयान पर पूर्व सीएम ने जेडीयू एमएलएसी नीरज कुमार से सवाल किया, कि भागलपुर का दंगा कब और किसके समय में हुआ था? नीरज कुमार ने कहा- 1989 में कांग्रेस की सरकार के समय, जिस पर राबड़ी ने कहा कि फिर आप लोग हर बात पर जंगलराज-जंगलराज क्यों कहते रहते हैं? आजादी के बाद जंगलराज नहीं था क्या? लालू प्रसाद को आप लोग क्यों कोसते रहते हैं?

राबड़ी ने कहा कि हम लोगों ने आज तक चोरी नहीं किया है। न ही अब तक ईडी या सीबीआई ने कोई चोरी पकड़ी है। बिना चोरी के लालू प्रसाद यादव को सजा हुई है। पिछले दो दिन के अंदर पूरे परिवार को नोटिस भेजा गया है। हम कहीं भागने वाले नहीं हैं। बिहार हम लोगों का है और हम लोग बिहार में ही रहेंगे। पारिवारिक रिश्ता अलग चीज होती है, राजनीतिक अलग।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय बिहार को कितना पैसा मिलता था। हमलोगों ने राज्य में सड़कें और स्कूल बनवाएं। गरीब बच्चों को पढ़ाने, नहलाने, बाल कटवाने जैसा काम किया। अब तो नीतीश सरकार छोटे दुकानदारों को उजाड़ने का काम कर रही है। गरीबों के नाम पर सरकार चल रही है और दूसरी तरफ यह सब हो रहा है। बिहार के कॉलेज में शिक्षकों का वेतन पेंशन बंद है। बीपीएससी पेपर लीक हुआ, लेकिन सरकार ने इस मामले की जांच नहीं कराई। कई छात्र अभी भी गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। सरकार इससे मिलकर समाधान नहीं निकल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

29 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago