राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सबकुछ बर्बाद था, नीतीश कुमार ने ही संसार को बचाया। पहले किसी के पास पहनने के लिए कपड़ा नहीं था, नीतीश ने उन्हें कपड़ा दिया। पहले किसी की शक्ल अच्छी नहीं थी, नीतीश ने उन्हें अच्छी शक्ल दी। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश की इस तरह की भाषा से पता चलता है कि वे किस अवस्था से गुजर रहे हैं। वे कहते हैं सबकुछ उन्होंने ही किया है, उनसे पहले कुछ नहीं हुआ था, यह बकवास है।
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश उतना ही बोलते हैं, जितना उनसे बुलवाया जाता है और जितनी उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। तेजस्वी ने एक बार फिर दोहराया कि नीतीश कुमार टायर्ड यानी थके हुए हैं और वे रिटायर्ड अफसरों से सरकार चला रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहे हैं। वे पूरी तरह से हाईजैक हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अपराधियों के आगे पुलिस ने घुटने टेक दिए हैं। अपराध बढ़ रहे हैं, यह सच्चाई है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…