Samastipur

लंबे अरसे से फरार चल 12 कुख्यात अपराधियों पर समस्तीपुर पुलिस ने की इनाम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल 12 कुख्यात इनामी अपराधियों की सूची जारी की है। उनके विरुद्ध पांच हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक का इनाम रखा गया है। जारी सूची के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगड़ा के स्व. विजय शंकर झा के पुत्र सुभाष झा पर दो लाख रुपए का इमाम घोषित किया गया है। सुभाष झा रोसड़ा उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो की हत्या मामले में आरोपी है। बेगूसराय में हुए सोना लूट में भी पुलिस उसे तलाश कर रही है।

वहीं, वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर पर दो लाख, अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल के पर एक लाख, बजरंगी साह के पुत्र राजा साह पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। तीनों अपराधी शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए छह करोड़ रुपए के सोना लूट में वांटेड हैं।

वहीं, दलसिंहसराय में कुछ महीने पूर्व हुए पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या मामले में पुलिस को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पीपरपांती के श्याम पासवान के पुत्र सोनू पासवान ऊर्फ मिथिलेश पासवान की तलाश है। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चकबेगम के शिवचंद्र पासवान के पुत्र रितेश कुमार पर 25 हजार रुपए, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर के गणेश सिंह के पुत्र अंकित कुमार ऊर्फ आरडीएक्स के ऊपर 25 हजार रुपए,

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के संतलाल महतो के पुत्र बलराम महतो पर 25 हजार रुपए, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक के मो. अकबर ऊर्फ लफुआ के पुत्र मो. हैदर पर 10 हजार रुपए, खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर बांध मुरादपुर के तरुण सहनी के पुत्र अरविन्द कुमार पर 10 हजार रुपए, ताजपुर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड के मो. अशरफ के पुत्र मो. साजिद ऊर्फ बबलू पर पांच हजार रुपए व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीएड काॅलेज रोड आजाद चौक के केशव झा पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इन इनामी अपराधियों की सूचना देने वाले का लोगों का नाम व पता गुप्त रखेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago