Politics

नीतीश के ग्रीन सिग्नल का इंतजार, होली के बाद बेटे निशांत की जेडीयू में हो सकती है एंट्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जल्द जेडीयू में एंट्री हो सकती है। जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक होली के बाद उनके सक्रिय राजनीति में शामिल होने की संभावना है। सिर्फ नीतीश कुमार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री के करीबी जदयू सूत्रों ने बताया कि निशांत कुमार को राजनीति में प्रवेश कराने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार बढ़ रही है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल से जेडीयू में निशांत का नाम चर्चा में है। जदयू कार्यकर्ता उन्हें पार्टी में शामिल करने की डिमांड कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले को ज्यादा तरहीज नहीं दे रहे हैं। निशांत कुमार का नाम वक्त-वक्त पर चर्चा में बना रहता है। लेकिन जदयू के वरिष्ठ नेता इस मामले पर बोलने से भी परहेज कर रहे हैं।

हाल ही में निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृहनगर बख्तियारपुर गए थे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पिता जी ने अच्छा काम किया है, उन्हें जरुर वोट दें और दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। बिहार की जनता के साथ पार्टी के लिए भी उनकी ये सार्वजनिक अपील थी। इससे पहले आखिरी बार साल 2015 में उन्हें पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था।

वहीं निशांत कुमार के बयान पर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने उनके राजनीति में शामिल होने के बारे में कुछ संकेत दिए थे। उन्होने कहा था कि हम उनके (निशांत के) बयान का स्वागत करते हैं। उन्हें मौजूदा सरकार की अच्छी समझ है। वहीं निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर कहा था कि ऐसे प्रगतिशील विचारों वाले युवाओं का राजनीति में स्वागत है, सही समय पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि जेडीयू ने आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि पार्टी के एक नेता ने ये जरूर कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है। हमें भविष्य के लिए निशांत कुमार को जदयू में लाने की जरूरत है। जिसके बाद निशांत कुमार के जदयू में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

56 मिनट ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

1 घंटा ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

2 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

2 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

2 घंटे ago

अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी तीन वर्ष की सजा

समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय दीपक कुमार की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड…

2 घंटे ago