Politics

पारस बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार, कहा- धोखा हुआ फिर भी खुले रखेंगे सारे विकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हर तरफ से झटका खाए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है। बुधवार को उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, 38 जिलों के अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा दलित सेना के सभी प्रखंडों व जिलों के अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर ताकत भी दिखाया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने हमारी पार्टी के साथ नाइंसाफी की, धोखा भी हुआ, लेकिन विधानसभा चुनाव में नाइंसाफी बर्दास्त नहीं करेंगे। सारे विकल्प खुले रखेंगे। इसलिए विधानसभा चुनाव की लड़ाई के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस लड़ाई की अगुआई वे खुद करेंगे।

एक-एक कार्यकर्ता से मिलेंगे पारस

पारस ने पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि एक सितंबर से सभी 38 जिलों में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और नेता से मिलेंगे। उस दौरान हर जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाएंगे। संगठन का विस्तार और मजबूती ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। अक्टूबर में पटना के रविन्द्र भवन में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मेलन होगा। जनवरी में श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें सभी राज्यों के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे।

तरारी विधानसभा सीट पर रालोजपा ने दांवा ठोका

रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी प्रमुख पशुपति पारस ने चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की चर्चा की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय के लिए तरारी विधानसभा सीट देने की मांग एनडीए से की। 2020 के विधानसभा चुनाव में सुनील पाण्डेय को 63 हजार वोट मिला था और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने की और दलित सेना के अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा ने संचालन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

40 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago