Politics

नीतीश कुमार को जिसने संयोजक बनाने से किया इनकार, वे उन्हें PM पद के दे रहे ऑफर; JDU का विपक्ष पर तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नीतीश कुमार की उपयोगिता एनडीए के लिए तो बढ़ ही गई, साथ ही इंडिया गठबंधन भी बिहार के मुख्यमंत्री पर डोरे डालने लगा। हालांकि, उन्हें अपने इस अभियान में सफलता नहीं मिली। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कल संसदीय दल की बैठक में भी उन्होंने पीएम मोदी की खूब सराहना की।

वहीं, नीतीश कुमार के सलाहकार और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि जिस इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को अपना राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वही अब नीतीश को पीएम बनाने की पेशकश कर रहा है। त्यागी ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है और वे एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए त्यागी ने कहा: “राजनीति का खेल ऐसा है कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वे अब नीतीश को पीएम बनाने की पेशकश कर रहे हैं।”

केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा दुर्व्यवहार के कारण ही नीतीश को इस जनवरी में एनडीए में वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, “पीछे मुड़कर देखने का कोई सवाल ही नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार यह बात कही है। हम अब एनडीए के एक मूल्यवान भागीदार हैं और हम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।”

केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के घटक दलों को इकट्ठा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा, “एनडीए के साथ हमारा सम्मान बहाल हो गया है और नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़े पार्टनर बन गए हैं। हमें सहयोगी भाजपा से बहुत सम्मान मिल रहा है।”

इस बीच पटना में सीएम हाउस के सूत्रों ने संकेत दिया कि राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा केंद्रीय मंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। मंत्री पद की दौड़ में शामिल अन्य जेडीयू नेताओं में राज्यसभा सांसद और ईबीसी नेता रामनाथ ठाकुर, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल (ईबीसी) और वाल्मीकि नगर के सांसद शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि जेडीयू को दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago