Politics

नेता का बेटा राजनीति नहीं करेगा तो क्या खेती करेगा; परिवारवाद पर बोलीं लवली आनंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में परिवारवाद पर जमकर बहस हुई। नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और एनडीए के सभी दलों के नेताओं ने लालू परिवार, कांग्रेस परिवार, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर अपने बेटी बेटी और रिश्तेदारों को राजनीति में आगे बढ़ने का आरोप लगाया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आगे बढ़ाने पर बहस तेज हो गई है। खुद नीतीश कुमार इस पर कुछ नहीं बोल रहे पर जदयू के अंदर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। इस पर शिवहर के एमपी और बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने निशांत कुमार को राजनीति में ले जाने का खुलकर स्वागत किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए शिवहर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को अगर राजनीति में लाया जाता है तो यह स्वागत योग्य कदम होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पॉलीटिशियन का बच्चा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा। कई उदाहरण देकर उन्होंने अपने बयान की वकालत भी की और कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

लवली आनंद ने कहा की डॉक्टर का बच्चा डॉक्टर बनता है। इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बन जाता है, वकील के बच्चे वकील बन जाते हैं। ऐसे में अगर पॉलिटिशियन के बच्चे पॉलिटिक्स में जाते हैं तो इसमें क्या गलत है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल होने पर लवली आनंद ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा होता है तो यह स्वागत योग्य कदम होगा।

बताते चलें कि लवली आनंद खुद राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति आनंद मोहन सांसद बने। वह खुद भी राजनीति में हैं और वैशाली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2024 में जदयू में शामिल हुईं और पार्टी के टिकट पर शिवहर की एमपी हैं।न उनके बेटे चेतन आनंद भी राजनीति में है। फिलहाल वह शिवहर के विधायक हैं। चेतन आनंद को राजद ने टिकट देकर शिवहर का विधायक बनाया। लेकिन जब नीतीश कुमार राजद को छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए तो चेतन आनंद ने नीतीश कुमार को फॉलो किया।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago