लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में और दुखद हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है.
दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे. इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था.
अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…