Bihar

नीतीश के बेटे पर लवली आनंद के बयान से मचा घमासान, RJD बोली- किसानों से माफी मांगें जदयू MP

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री के चर्चा पर राजनीति तेज हो गई है। शिवहर के जदयू सांसद लवली आनंद ने इसका स्वागत किया है तो लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने लवली आनंद पर जोरदार हमला किया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने लवली आनंद के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि वे(लवली आनंद) देश के किसानों से माफी मांगें।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के सवाल पर लवली आनंद ने कहा कि पॉलिटिशियन के बच्चे पॉलिटिक्स नहीं करेंगे तो क्या खेती-बाड़ी करेंगे। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उनके इस बयान को शर्मनाक और किसानों का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा है कि लवली आनंद का कथन सीधे-सीधे देश के अन्नदाता किसानों का अपमान है।

देश की आत्मा खेत खलियानों में बसती है और देश के 140 करोड़ लोग उन्हीं की मेहनत से अपना पेट भरते हैं। और लोग गर्व कहते हैं कि हम किस के बेटे हैं। किसान के बेटे भी संसद और मंत्री बनते हैं आईएएस आईपीएस बनते हैं। अन्नदाता के बारे में अपमानजनक बात करना अत्यंत शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्हें किसान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो लोग उन्हें मजा चखा देंगे।

दरअसल बीते कुछ समय से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति मे लाए जाने की चर्चा जोर शोर से चल रही है।न जेडीयू के कई नेताओं ने सिर्फ इसका स्वागत भी किया है बल्कि कहा है कि यह पार्टी की मांग है। हालांकि सीएम नीतीश कुमार इस मसले पर खामोश हैं। लेकिन राजनैतिक हलकों मे चर्चा है कि जदयू जल्द इस मसले पर को ई फैसला ले सकती है। पत्रकारों ने शिवहर सांसद लवली आनंद से इसके बारे में सवाल पूछ तो उन्होंने खुलकर वकालत की।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, कलाकार के बाल बच्चे अपने माता पिता के प्रोफेशन को अपनाते हैं तो राजनीति करने वालों के लिए कैसे गलत है। अगर पॉलिटिशियन के बच्चे पॉलिटिक्स में आते हैं तो गलत क्या है। इसी दौरान उन्होंने कहा दिया कि पॉलिटिशयन का बच्चा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा। जेडीयू सांसद के इसी बयान पर आरजेडी नेता ने सख्त लहजे में निंदा की है और उन्हें किसानों से माफी मांगने की नसीहत दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

4 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago