Politics

लोकसभा में कौन होगा जेडीयू का नेता, कौन बनेंगे केंद्रीय मंत्री? नीतीश कुमार लेंगे सभी फैसले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किंगमेकर की भूमिका में उभरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से मोदी कैबिनेट 3.0 में कौन-कौन शामिल होगा, इसको लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक से पहले जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों के साथ मीटिंग की। इसमें नीतीश को पार्टी की ओर से आगे के कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

लोकसभा में जेडीयू का नेता कौन होगा और केंद्रीय कैबिनेट में पार्टी से किसे शामिल किया जाएगा समेत तमाम फैसले नीतीश ही लेंगे। जेडीयू संसदीय दल की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पार्टी के संसदीय दल के नेता के चयन समेत सभी तरह के निर्णय के लिए सीएम नीतीश को अधिकृत किया गया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के किन सांसदों को मौका मिलेगा, इसका फैसला जल्द ले लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में नीतीश की पार्टी जेडीयू को 12 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा पार्टी के राज्यसभा में भी तीन सांसद हैं। केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू की हिस्सेदारी कितनी होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, नीतीश की पार्टी को दो से चार पद नई मंत्रिमंडल में मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। जेडीयू से केंद्रीय मंत्री बनने की रेस में कई नाम हैं। इनमें पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, रामनाथ ठाकुर, सुनील महतो का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक नीतीश की ओर से इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। मगर एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पीएम मोदी की नई कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

4 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

5 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

6 घंटे ago