Politics

राहुल गांधी लोकसभा में बनें नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में प्रस्ताव पास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर प्रस्ताव पास किया है। संगठन के प्रभारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने की अपील की। संसद के अंदर इस कैंपेन को लीड करने के लिए राहुल जी सबसे सही व्यक्ति हैं।’ वेणुगोपाल से पूछा गया कि इस प्रस्ताव को लेकर राहुल गांधी की क्या प्रतिक्रिया रही? उन्होंने बताया, ‘इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह विचार करेंगे।’

कांग्रेस की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी।’ मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है। आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज सदन में उठाएं।’ वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनें। यही होना भी चाहिए।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीतीं 99 सीटें

निचले सदन में पार्टी संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के योगदान की सराहना भी की गई। इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

18 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago