Bihar

बिहार में प्यार की खौफनाक सजा, लड़की के घरवालों ने प्रेमी की गर्दन काट मंदिर में चढ़ा दी बलि

बिहार के कैमूर में प्रेम प्रसंग में युवक को स्थानीय मंदिर में बलि के तौर प्रेमिका के परिजनों ने चढ़ा दिया है. मामला बेलाव थाना के सोनरा गांव का है, बताया जा रहा है कि पंकज गांव की एक लड़की से प्यार करता था, जिसको लेकर दोनों परिवार में कई बार तकरार हो चुकी है. उसके बाद भी पंकज दिसंबर 2023 में अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया.

बेल पर बाहर आया था युवक:

दोनों के भागने के बाद लड़की के परिवार वालों ने अपनी बेटी के अपहरण का केस बेलाव थाने में दर्ज करवा दिया. पुलिस की कार्रवाई की वजह से पंकज को वापस आना पड़ा, उसके बाद पंकज जेल चल गया. वहीं 25 मई को पंकज बेल पर बाहर आया था. घर सब ठीक चल रहा था, वो बीते बुधवार शाम को घर का सामान खरीदने बेलांव बाजार निकला था जिसके बाद वापस नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला.

युवक की दी गई बलि!:

आज बेलांव बाजार के मंदिर में पकंज का शव पड़ा हुआ मिला. देखने से लग रहा था कि किसी ने उसका गला काटकर, कुछ हिस्सा काली मंदिर में चढ़ा दिया है. इस घटना को देखते हुए इलाके में सनसनी फैल गई और शव की पहचान की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

परिजनों ने लड़की के परिवार पर लगाया आरोप:

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है. परिजनों का आरोप है की लड़की के घर वालों ने हत्या कर मंदिर में शव को फेंक दिया है. इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप:

मृतक पंकज कुमार के पिता सूचित राम ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के युवती से उसके बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच लड़की को लेकर लड़का फरार हो गया था. बेलाव थाने में लड़की के पिता ने अपहरण का केस दर्ज करवाया उसके बाद पंकज और लड़की को बुलाया गया तो पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया और लड़के को जेल भेज दिया. वहीं पंकज की मां दुखनती देवी ने बताया कि उसके बेटे को गांव के राकेश राम के परिवार के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है और हत्या करके मंदिर में बलि चढ़ा दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

24 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago