भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। पवन सिंह की मायावती से इस संबंध में मुलाकात भी हुई है। भोजपुरी स्टार जल्द ही बसपा का दामन थाम सकते हैं। पवन सिंह को बीजेपी ने पूर्व में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया था। मगर बाद में उन्होंने बीजेपी को टिकट वापस लौटा दिया। अब वे बगावत पर उतर आए हैं और काराकाट में एनडीए प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ ताल ठोकने का ऐलान कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पवन सिंह की शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात हुई। इसके बाद भोजपुरी स्टार के बसपा के टिकट पर काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले उनके निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। बसपा पहले ही बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। मायावती की पार्टी ने पहले एवं दूसरे चरण की सीटों पर अपने प्रत्याशी भी उतार दिए, अन्य चरणों के कैंडिडेट की घोषणा बाकी है।
काराकाट दक्षिण बिहार की प्रमुख लोकसभा सीट है। इसमें रोहतास और औरंगाबाद जिले की तीन-तीन विधानसभा सीटें आती हैं। काराकाट से इस बार आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। राजपूत समाज से आने वाले बीजेपी के बागी पवन सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान करके उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महागठबंधन की ओर से यह सीट सीपीआई माले के खाते में गई और पार्टी ने राजा राम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजा राम और कुशवाहा दोनों कोइरी जाति से हैं।
काराकाट सीट पर कोइरी के अलावा राजपूत वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे में पवन सिंह एनडीए के वोटबैंक के सेंधमारी करके उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। साथ ही अगर वे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो अनुसूचित जाति का वोटबैंक भी उनके समर्थन में आ सकता है। इसके अलावा भोजपुरी स्टार होने से भी जनता के बीच वे जाने-माने चेहरा हैं, इसका फायदा भी उन्हें चुनाव में मिल सकता है। ऐसे में काराकाट लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…