Bihar

क्या खुशखबरी देने वाले हैं तेजस्वी यादव, RJD के X पोस्ट किस तरफ कर रहे इशारा?

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं. अब क्या खुशबरी देंगे इसको लेकर राज्य के सियासी हलकों में चर्चा होने लगी है. दरअसल, आरजेडी की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया गया. पोस्ट में लिखा- सुबह तेजस्वी जी का इंतज़ार कीजिए, बड़ी खुशखबरी देंगे… साथ ही तेजस्वी की बड़ी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ये तेजस्वी है जो कहते है वो करते हैं.

याद करिए ऐसे तेजस्वी यादव ने जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए थे, तब खेला होने की बात कही थी. जिसके बाद से पूरे राज्य का सियासी पारा हाई हो गया था. अब एक बार फिर तेजस्वी यादव शनिवार सुबह बड़ी खुशखबरी देंगे राजद ने पोस्ट कर सियासी फिजा को गर्म कर दिया है.

9 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली खाते हुए दिखाई दिए थे. इस वीडियो के बाद जमकर विवाद हुआ था, जो अभी जारी है.

पीएम मोदी पर बहन मीसा के बयान से बचते रहे तेजस्वी

तेजस्वी यादव अपनी सबसे बड़ी बहन मीसा भारती के बयान को लेकर पूछे गए सवालों से बचते नजर आए. मीसा भारती ने कहा था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केंद्र की सत्ता से बाहर हुआ तो पीएम मोदी जेल में होंगे. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मीसा को ऐसे बयान देते हुए सुना गया. इस राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे ने तेजस्वी ने कहा कि किसी ने किसी और के बारे में क्या कहा है, उस पर बोलने की मुझे क्या जरूरत है? हमें मुद्दों पर बात करनी चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago