Bihar

राज्यपाल से आर-पार के मूड में केके पाठक: लेटर लिखकर पूछा- किस अधिकार से VCs को बैठक में शामिल होने से रोका

बिहार में विश्वविद्यालयों के मुद्दे पर राजभवन और शिक्षा विभाग की तनातनी जगजाहिर है। अब शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ आरपार के मूड में आ गए हैं। पाठक ने शुक्रवार को राजभवन को एक पत्र लिख दिया।

पत्र में उन्होंने राज्यपाल द्वारा विभाग के कामों में हस्तक्षेप करने पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही कहा कि आगे से वे उनके मामलों में हस्तक्षेप न करें। इस पत्र के बाद राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव और तेज हो गया है। इससे पहले राज्यपाल ने विभाग पर यूनिवर्सिटी के कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए थे।

केके पाठक ने शुक्रवार को यह पत्र राजभवन के प्रधान सचिव को लिखा। इससे पहले राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की 9 अप्रैल को बैठक बुलाई गई थी। उसमें केके पाठक को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। बैठक में विभिन्न यूनिवर्सिटी के वीसी ने केके पाठक की शिकायत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा यूनिवर्सिटी के खातों पर रोक लगाने से शैक्षणिक सत्र बाधित हो रहे हैं। बता दें कि राज्यपाल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं।

बता दें कि राजभवन और शिक्षा विभाग में लंबे समय से टकराव चल रहा है। शिक्षा विभाग ने पहले कई बार विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं के मुद्दों पर बैठकें आयोजित कीं। मगर एक बार भी वीसी एवं अन्य पदाधिकारी इन बैठकों में शामिल नहीं हुए। शुरुआत में राज्यपाल ने भी कुलपतियों को केके पाठक की बैठक में जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए वीसी की सैलरी रोकी और यूनिवर्सिटी के खाते भी होल्ड पर डाल दिए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

15 घंटे ago