Politics

बेटिकट बाहुबली रामा सिंह का RJD से इस्तीफा; लालू-तेजस्वी को छोड़ चिराग की LJP में शामिल होंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के द्वारा पाला बदलने का खेल जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। वैशाली के पूर्व सांसद बाहुबली नेता रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है।

रामा सिंह ने पत्रकारों के सामने इसका औपचारिक ऐलान किया। पूर्व सांसद बुधवार को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) में शामिल होंगे। सूत्रों की अनुसार रामा सिंह वैशाली लोकसभा क्षेत्र या शिवहर लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन लालू ने उन्हें दोनों जगह में कहीं भी सिंबल नहीं दिया। वैशाली से मुन्ना शुक्ला को और शिवहर से रितु जायसवाल को टिकट दे दिया है।

बता दें कि रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी ने महनार विधानसभा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। रामा सिंह अपने गृह क्षेत्र महनार विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं जबकि 2014 में वह लोग जनशक्ति पार्टी के टिकट पर वैशाली से सांसद रहे और लगातार वैशाली से सांसद रहने वाले आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को उन्होंने करीब 1 लाख वोटो से हराया था, लेकिन सितंबर 2015 के बाद उन्होंने लोजपा को छोड़कर आरजेडी ज्वाइन कर लिया था।

कौन हैं रामा सिंह?

राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह की छवि एक बाहुबली के रूप में बनी हुई है। रामा सिंह के खिलाफ हत्या से लेकर अपहरण, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। रामा सिंह का नाम 90 के दशक में तेजी से उभरा। तब उनकी दोस्ती बाहुबली अशोक सम्राट से थी। 2001 का जयचंद्र अपहरण केस हो या फिर चंद्रमा सिंह मर्डर केस या फिर जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस रामा सिंह जरायम की दुनिया में बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी चर्चा में रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago