Sports

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित कप्तान तो हार्दिक उप-कप्तान; केएल राहुल बाहर

भारतीय टी-20 विश्व कप टीम का ऐलान हो चुका है। उम्मीद के मुताबकि टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि आईपीएल में फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या उपकप्तान हैं। हालांकि, केएल राहुल टीम से बाहर हैं, जबकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर हैं। रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल होंगे, जबकि फिलहाल रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली तीसरे नंबर पर दिखाई देंगे। माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलेक्टर्स ने उनपर विश्वास जताया है।

दूसरी ओर, इस टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं। टीम को देखा जाए तो संजू सैमसन, विराट कोहली दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अलावा ओपनिंग कर सकते हैं। बता दें कि भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा, इसके बाद 09 जून, 2024 को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को यूएसए और कनाडा से खेलेगा।

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

2 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

4 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

18 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

21 घंटे ago