Politics

क्या हाजीपुर छोड़ेंगे पशुपति पारस? RLJP बिहार अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद बोले- PM मोदी का हर फैसला मंजूर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय गया है। चर्चा है कि सबकुछ सेट है, सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। चिराग पासवान को हाजीपुर समेत पांच सीट और पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने की खबर आने के बार आरएलजेपी ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बीच RLJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर सांसद प्रिंस पासवान का बड़ा बयान आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मजबूती के साथ बनी है और पीएम मोदी का हर फैसला मंजूर है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रिंस पासवान लिखते हैं- हमारी पार्टी रालोजपा एनडीए का अभिन्न अंग है। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी देश के साथ-साथ हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है। प्रिंस पासवान ने अपना पोस्ट अमित शाह, जेपी नड्डा, सम्राट चौधरी, विनोद तावड़े को भी टैग किया है। यह पोस्ट तब आया है जब पशुपति पारस के आवास पर गुरुवार को रालोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है जिसमें प्रिंस पासवान के साथ संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरजभान, उनके सांसद भाई चंदन सिंह, पार्टी सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को बुलाया गया है।

प्रिंस पासवान के इस बयान से राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि पशुपति कुमार पारस ने हाजीपुर सीट से हर हाल में चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी से पीछे हट सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारी पुष्टि किसी ओर से नहीं की गयी है और यह इतना आसान भी नहीं है। दरअसल दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान की मीटिंग के बाद खबर आई कि बिहार की 40 लोकसभा के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का मसला हल हो गया है। उसके अनुसार चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के खाते में 5 सीटें आई हैं जिसमें हाजीपुर भी शामिल है। इससे पहले चाचा-भतीजा हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए जंग पर उतारु थे। बीजेपी के इस फैसले के बाद पशुपति पारस लगातार अपने नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त हैं। इसी मुद्दे पर गुरुवार को संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई। लेकिन प्रिंस पासवान के ट्वीट ने तस्वीर को बहुत हदतक साफ कर दिया है।

चिराग पासवान ने बुधवार को जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया था कि बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ तय हो गया। बताया गया कि बीजेपी को 17 सीटें मिलीं तो जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आईं। चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दी गईं। उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी के दलों को एक-एक सीटें दी गईं जबकि पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। उन्हें राज्यसभा भेजने या राज्यपाल बनाने की बात तय हुई।

प्रिंस पासवान लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं और वर्तमान में समस्तीपुर से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति में उन्हें बिहार में कैबिनेट मंत्री का ऑफर दिया गया है।

प्रिंस पासवान के इस बयान से राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि पशुपति कुमार पारस ने हाजीपुर सीट से हर हाल में चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी से पीछे हट सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारी पुष्टि किसी ओर से नहीं की गयी है और यह इतना आसान भी नहीं है। दरअसल दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान की मीटिंग के बाद खबर आई कि बिहार की 40 लोकसभा के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का मसला हल हो गया है। उसके अनुसार चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के खाते में 5 सीटें आई हैं जिसमें हाजीपुर भी शामिल है। इससे पहले चाचा-भतीजा हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए सियासी जंग पर उतारु थे। बीजेपी के इस फैसले के बाद पशुपति पारस लगातार अपने नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त हैं। इसी मुद्दे पर गुरुवार को संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई। लेकिन प्रिंस पासवान के ट्वीट ने तस्वीर को बहुत हदतक साफ कर दिया है।

चिराग पासवान ने बुधवार को जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया था कि बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ तय हो गया। बताया गया कि बीजेपी को 17 सीटें मिलीं तो जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आईं। चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दी गईं। उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी के दलों को एक-एक सीटें दी गईं जबकि पशुपति कुमार पारस को चुनाव के मैदान से दूर कर दिया गया। उन्हें राज्यसभा भेजने या राज्यपाल बनाने की बात तय हुई। प्रिंस पासवान लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं और वर्तमान में समस्तीपुर से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति में उन्हें बिहार में कैबिनेट मंत्री का ऑफर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago