लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान की एनडीए से सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी की अटकलें तेज हैं। चिराग ने रविवार को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बीजेपी से नाराजगी की बातों को खारिज किया। साथ ही महागठबंधन से मिले ऑफर को भी उन्होंने नकारा। चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा और उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में सीटों पर बात हो चुकी है। बता दें कि हाल ही में चिराग की पार्टी को बिहार की 8 और अन्य राज्यों में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर महागठबंधन से मिलने की बात सामने आई थी।
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई से सांसद चिराग पासवान ने रविवार वैशाली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन और तालमेल बिहार की जनता से है। इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर वे मीडिया से मुखातिब हुए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी एनडीए से सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी चल रही है और महागठबंधन से ऑफर मिला है, तो उन्होंने इन सब बातों को अफवाह बताया।
चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे पर बात लगभग हो चुकी है। जल्द ही फॉर्मूला सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी चिंताएं इससे भी बड़ी हैं। उनकी चिंता बिहार और बिहारियों को लेकर है, सीटों को लेकर नहीं है। चिराग ने कहा कि बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले जो परिस्थितियां बनी हुई हैं वो चिंताजनक है। वह बिहार को विकसित राज्यों को श्रेणी में ले जाने की चर्चा कर रहे हैं। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में इसी पर बात होती है। इसी लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
बता दें कि रविवार को हुई जनसभा में चिराग पासवान ने नीतीश सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नीति खराब है। अगर यह ठीक होती तो लोगों को दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता। उन्होंने वैशाली लोकसभा सीट पर दावा ठोकते हुए कहा कि यहां से 2024 में ही लोजपा रामविलास का ही सांसद बनेगा। इस सीट से अभी उनकी पार्टी की वीणा देवी सांसद हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…