Samastipur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! समस्तीपुर और हाजीपुर रेल मंडल के इन तीन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन का होगा ठहराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर और हाजीपुर रेल मंडल के तीन स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषण रेलवे के तरफ से की गई है. इन स्टेशनों पर ट्रेनों का दो मिनट के लिए प्रायोगिक ठहराव होगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ने लहेरियासराय, भगवानपुर तथा गढ़हरा स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की गई है.

समस्तीपुर और हाजीपुर मंडल के इन स्टेशनों ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा. इसी को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है, ताकि रेल यात्रा कर रहे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े. लोग अब एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे और बड़े स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव :

गाड़ी संख्या-15553/15554 भागलपुर- जयनगर- भागलपुर एक्सप्रेस का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव होगा. 10 मार्च से गाड़ी संख्या- 15553 भागलपुर- जयनगर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 13.28 बजे पहुंचकर 13.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या- 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 21.53 बजे पहुंचकर 21.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

गाड़ी संख्या-15527/ 15528 जयनगर-पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस का गढ़हरा स्टेशन पर ठहराव होगा. 10 मार्च से गाड़ी संख्या-15527 जयनगर- पटना कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 08.25 बजे पहुंचकर 08.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या-15528 पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 20.47 बजे पहुंचकर 20.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

गाड़ी संख्या- 15515 /15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव होगा. 11 मार्च से गाड़ी संख्या- 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 10.19 बजे पहुंचकर 10.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या- 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 15.49 बजे पहुंचकर 15.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

4 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago