बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव 2024 के सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि लोजपा के दोनों गुट, चिराग पासवान और पशुपति पारस की पार्टियों को 5 सीटों में ही सेट किया जाएगा। साथ ही उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतनराम मांझी की HAM को एक-एक सीट दी जा सकती है। इसके अलावा अगर मुकेश सहनी एनडीए में आते हैं तो वीआईपी को भी एक सीट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। वहीं, जेडीयू बिहार की 15 तो बीजेपी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है। बीजेपी सहयोगी दलों से इस फॉर्मूले पर सहमति बनाने में जुटी है। आपस में सहमति बनते ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
टीवी रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चिराग पासवान और पशुपति पारस को आपसी खींचतान की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछले चुनाव में लोजपा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। मगर इस बार बीजेपी लोजपा के दोनों गुटों को मिलाकर 5 सीटें ही देने के मूड में है। हाजीपुर लोकसभा सीट से कौन लड़ेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। इस लोकसभा सीट पर पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों मजबूती से दावा कर रहे हैं।
खबर यह भी है कि बीजेपी लोजपा के दोनों गुटों में सुलह कराने में जुटी है। बीजेपी चाहती है कि लोकसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस और चिराग पासवान के गुट एक हो जाएं और दोनों एक मिलकर एक ही पार्टी से चुनाव लड़ें। ताकि मजबूती से चुनाव लड़ा जाए और सीट शेयरिंग में भी आसानी हो सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को भी संतोष करना पड़ेगा। हालांकि, कुशवाहा इससे कम सहमत नजर आ रहे हैं। उन्होंने कम से कम दो लोकसभा सीटों पर दावा किया है। उनकी आज दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात संभव है। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी को भी एक सीट ही दी जाएगी।
दूसरी ओर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी की भी बीजेपी से बातचीत चल रही है। अगर सहनी एनडीए में आते हैं तो बीजेपी उन्हें भी एक ही सीट देगी। टीवी सूत्रों के मुताबिक सहनी ने बीजेपी के सामने यह शर्त रखी है कि निषादों को एससी आरक्षण देने की सार्वजनिक घोषणा होगी तभी बीजेपी के साथ गठबंधन होगा।
बीजेपी और जेडीयू में सीट बंटवारे को लेकर ज्यादा माथापच्ची नहीं नजर आ रही है। जेडीयू ने अपनी सीटिंग 16 सीटों पर दावा किया है। माना जा रहा है कि इस बार नीतीश कुमार की पार्टी को 15 सीटों पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। वहीं बीजेपी खुद 17 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…