Bihar

रुकावटों के बावजूद 17 महीने में लाखों नौकरियां दीं, तेजस्वी बोले- नीतीश के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश को पुराने ख्यालात और रूढ़िवादी अप्रोच वाला व्यक्ति करार दिया है। तेजस्वी ने कहा कि जब वह नीतीश कुमार के साथ सत्ता में थे तब अपनी क्षमता का 10 फीसदी ही काम कर पा रहे थे। उनके साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी। इतनी रुकावटों और सीमाओं के बावजूद उन्होंने अपने बल पर महज 17 महीनों में लाखों नौकरियां दीं। साथ ही पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किए।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म की सीमितता एवं बाध्यताओं के बीच उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम किया। नीतीश के पुराने ख्यालात, अप्रचलित तौर-तरीके, असामयिक निर्णय, कालग्रस्त कार्यशैली एवं रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ वह अपनी क्षमता का बस 10 फीसदी ही कार्य कर पा रहे थे। इन सबके बावजूद उन्होंने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 17 महीनों में ही लाखों नौकरियां दीं। साथ ही पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन एवं ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि आम जनता ने 17 साल बनाम 17 महीनों के इस सकारात्मक अंतर का नजदीक से अनुभव करके स्वागत किया है।

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आरजेडी का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें एनडीए सरकार के 17 साल बनाम महागठबंधन सरकार के 17 महीने की तुलना की गई है। इसमें दावा किया गया कि तेजस्वी ने बेहतरीन काम किया। देश में पहली बार जाति आधारित गणना करके 75 फीसदी तक आरक्षण बढ़ाया गया। लाखों पदों पर बहाली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग में 1.35 लाख पदों पर भर्ती को अंतिम चरणों तक पहुंचाया गया। 4 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया। पंचायत प्रतिनिधियों, आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया। इसके अलावा पर्यटन एवं खेल नीति को बढ़ाने का श्रेय भी तेजस्वी यादव को दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago