Politics

Rajya Sabha Election: RJD पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में लगेगी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से राज्यसभा के लिए दो सदस्यों को नामांकित किया जाना है. इस मामले में मंगलवार तक निर्णय होने की संभावना है. राजद की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलायी जा रही है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच पिछले 24 घंटे से कई दौर का विमर्श हो चुका है. दो में से एक सीट पर किसी मुस्लिम प्रतिनिधि को उतारने की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार मौजूदा राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम को राजद इस बार लोकसभा से उतारने की तैयारी में है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस मामले में निर्णय अभी लिया जाना है.

वामदलों के प्रतिनिधियों ने राजद नेताओं से की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव से वामदलों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजद कार्यालय जाकर मुलाकात की. मुलाकात का संदर्भ राज्यसभा की एक अन्य सीट पर वामदल के एक कद्दावर नेता को उतारने का है. हालांकि, मुलाकात में क्या हुआ? इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. यह मुलाकात करीब एक घंटे चली. सियासी जानकारों के मुताबिक भाकपा माले के नेता दीपंकर भट्टाचार्य को बिहार से राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा है. इसके लिए कांग्रेस से भी वामदलों का विमर्श जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago