जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद जेडीयू सांसद की पीएम से यह पहली मीटिंग है। ललन सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। मगर सियासी गलियारे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जेडीयू जब महागठबंधन में थी, तब ललन सिंह पार्टी के अध्यक्ष थे। वे अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करते थे।
जानकारी के मुताबिक ललन सिंह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएमओ पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात छोटी मगर खास रही। इसकी जानकारी खुद ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। वे अभी संसद के बजट सत्र के चलते दिल्ली में ही हैं।
आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, इससे पहले जेडीयू ने एनडीए में वापसी कर ली है। ललन सिंह अभी मुंगेर से सांसद हैं और लोकसभा में जेडीयू के नेता भी हैं। बताया जा रहा कि नीतीश कुमार उन्हें दोबारा मुंगेर से टिकट देने के मूड में हैं। बीते दिसंबर में उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद खुद सीएम नीतीश ने पार्टी की कमान संभाली।
एनडीए में आने के बाद जेडीयू की केंद्र में भी हिस्सेदारी बढ़ेगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव करीब होने के चलते अभी केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार नहीं होने वाला है। बताया जा रहा है कि अगर 2024 के चुनाव में अगर मोदी सरकार वापसी करती है तो जेडीयू से भी कैबिनेट में एक सदस्य शामिल किया जा सकता है। नीतीश अपने करीबी नेता ललन सिंह को यह मौका दे सकते हैं। हालांकि, यह स्थिति चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…