Samastipur

पूसा थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली, जख्मी युवक पर भी पहले से दर्ज है आर्म्स एक्ट का मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना के अंतर्गत बिशनुपुर बथुआ पंचायत में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को परिजनों ने शहर के ही आदर्श नगर स्थित संजीवनी हाॅस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बथुआ शेरा (धर्मागतपुर बथुआ) गांव निवासी हरेन्द्र कुमार उर्फ हीरा सिंह (40 वर्ष) बताया गया है। घटना गुरुवार देर रात श्रीरामपुर अयोध्या (गंगापुर) रेलवे गुमती के निकट की बताई गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि गुरुवार की देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की गई है। जख्मी युवक के होश में आने के बाद बयान के आधार पर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक पर पूर्व में एक आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। जख्मी युवक से जुड़े लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में पूछताछ करने में जुट गये। चिकित्सक की मानें तो जख्मी युवक के सीने में गोली लगी है। हालांकि सीने से गोली तो निकाल दी गई है, लेकिन जख्मी युवक अभी भी बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ स्पस्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago