Politics

नीतीश के लिए खुला है बीजेपी का दरवाजा, जेडीयू को करना होगा यह काम; संजय जायसवाल का ऑफर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भाजपा में जदयू के लिए दरवाजा खुल गया है। शुक्रवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर यह बयान दिया कि जदयू हो या राजद से जो चाहे बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। उनके लिए बीजेपी के दरवाजा सदैव खुला है। 2005 से पहले के जितने भी जदयू के बड़े नेता हैं उन्होंने बिहार के जंगल राज के खिलाफ लड़ाई लड़ा। जिन्होंने जंगल राज के खिलाफ संघर्ष किया था वे आज भी भाजपा को पसंद करते हैं।

2005 वाली जदयू अगर दोबारा भाजपा में आना चाहती है तो उसके लिए दरवाजे खुले हैं। ये बातें बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अपने बेतिया आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल पर कही। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में जेडीयू के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। दावा किया कि आने वाले दिनों में बीजेपी और राजद दो ही पार्टी रहेंगी जिनके बीच लड़ाई होगी।

संजय जायसवाल शनिवार को अपने आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की। पटना के मिलर मैदान में आयोजित होने के वाले कर्पूरी जयंती समारोह की सफलता को ले बैठक में तैयारी और रणनीति पर चर्चा हुई। संजय जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया था। वे गरीब, पिछड़े व कमजोर लोगों के मद्दगार थे। कर्पूरी ठाकुर बेतिया में भी आए थे। यहां पर वे सुदामा प्रसाद के साथ घुमे थे।

संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नया मुकाम हासिल किया है। भाजपा इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में चार सौ से ज्यादा सिटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा के चनपटिया से विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश का भविष्य है। भाजपा के राज में सभी का विकास हो रहा है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से यह अटकल तेज हो गई है कि नीतीश कुमार लालू यादव से दूर और बीजेपी के करीब जा रहे हैं। जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता यह जता चुके हैं कि नीतश कुमार फिर पलटी मारेंगे। उनके मंत्री अशोक चौधरीने भी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के चाणक्य अमित शाह के प्रति नरमी दिखाई। उससे पहले नीतीश कुमार के आवास पर लालू यादव के जाकर मिलने से कहा गया कि आरजेडी-जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है इसीलिए लालू डैमेज कंट्रोल करने लालू तेजस्वी गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago