लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस की टेंशन इस बात का ऐलान करके बढ़ा दी है। कि हाजीपुर लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। चिराग ने हाजीपुर सीट को अपनी पार्टी की परंपरागच सीट बताया। और कहा कि लोजपा के संस्थापक और उनके पिता ने इस क्षेत्र को अपने खून-पसीने से सींचा है। ऐसे में किसी और का इस सीट पर अधिकार नहीं हो सकता। हाजीपुर सीट पर जारी चाचा-भतीजे की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।
आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है, जब चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट दावा ठोंका हो। लेकिन इस बार सिर्फ दावेदारी नहीं की। बल्कि ऐलान कर दिया है कि हाजीपुर सीट से उनकी ही पार्टी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेगा। वहीं दूसरी तरफ चिराग के चाचा और रालोजपा प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी इसी सीट पर अड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले दिए गए अपने बयान में जीत दावा करते हुए उन्होने कहा था कि हाजीपुर सीट से वो 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार में सबसे अधिक वोटों से जीतेंगे।
यही नहीं पशुपति पारस ने खुद को एनडीए का ईमानदारी सहयोगी बताते हुए चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका एनडीए से संबंध छत्तीस का है। तीन इधर और छह उधर हैं। अपनी पार्टी के सांसदों की संख्या बताते हुए कहा था कि हाजीपुर सीट से उनका हक कोई नहीं छीन सकता। और अब चिराग पासवान इस सीट पर हक जता रहे है। सोमवार को राजधानी पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि 16 जनवरी को हाजीपुर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महासभा का आयोजन ऐतिहासिक होगा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…