Bihar

बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, प्रियांगी मेहता ने किया टॉप

बीपीएससी ने सोमवार की देर रात 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 324 रिक्तियों के विरुद्ध 322 को सफल घोषित किया गया है। पटना सिटी की प्रियांगी मेहता टापर बनी हैं। जहानाबाद के अनुभव को दूसरा रैंक प्राप्त हुआ है। तीसरे स्थान पर प्रेरणा सिंह रही है। टॉप फाइव में तीन महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनायी है। वहीं टॉप टेन में 10 महिला अभ्यर्थी शामिल है।

बीपीएससी ने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत मुख्य परीक्षा में सफल घोषित कुल 867 उम्मीदवारों का साक्षात्कार दिनांक 08.01.2024 से 15.01.2024 तक सम्पन्न हुआ। साक्षात्कार में कुल 817 उम्मीदवार शामिल हुए एवं 50 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार में शामिल 05 उम्मीदवारों – 277457, 365502, 428421, 457152 एवं 505025 के प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षाओं के परीक्षाफल रद्द कर दिए गए हैं।

साक्षात्कार में उपस्थित शेष 812 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के अनुसार संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई।

324 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

बता दें कि बीपीएससी की 68वीं संयुक्त परीक्षा 324 पदों के लिए ली गई थी। सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित कोटि के अंतर्गत 400, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत 78, अनुसूचित जाति से 120, अनुसूचित जनजाति के 13, अत्यंत पिछड़ा कोटि में 122, पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत 120 और पिछड़ा वर्ग की महिला कोटि में 16 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

  • बीपीएससी ने बताया है कि अनुशंसा भेजने के पूर्व जांच के क्रम में पाई गई अथवा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा लिपीकीय/टंकण भूलवश हुई किसी त्रुटि के कारण परीक्षाफल में संशोधन हो सकता है।
  • 68वीं संयुक्त मुख्य ( लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों (प्रारंभिक / मुख्य ( लिखित) परीक्षाफल रद्द 05 उम्मीदवारों को छोड़कर) के अंक पत्र शीघ्र ही आयोग के वेबसाईट पर “Marksheet” कॉलम के अन्तर्गत प्रकाशित किए जाएंगे जिन्हें उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि (Roll No. & Date of Birth) अथवा निबंधन संख्या एवं जन्म तिथि (Registration No. & Date of Birth) डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

टॉप-10 अभ्यर्थियों की लिस्ट-

  1. प्रियांगी मेहता
  2. अनुभव
  3. प्रेरणा सिंह
  4. अंजली जोशी
  5. सौरव रंजन
  6. आसीम खान
  7. अंजली प्रभा
  8. अनुकृति मिश्रा
  9. आकाश कुमार
  10. मिमांसा

इन 22 विभिन्न विभागों में मिलेगी नियुक्ति:

डीएसपी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर, जेल सुप्रिटेंडेंट, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिशनर, सब इलेक्शन ऑफिसर, सब रजिस्ट्रार, लेवर सुप्रिटेंडेंट, इम्पलाइमेंट ऑफिसर, नियोजन पदाधिकारी, प्रोबेशन पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, इख पदाधिकारी, बिहार शिक्षा सेवा, श्रम प्रवत्न पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, आपूर्ति निरीक्षण व प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनु जनजाति कल्याण पदाधिकारी विभाग।

मेधा सूची कैसे तैयार की गई?

संयुक्त मेधा सूची में दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, मुख्य परीक्षा का प्राप्तांक समान होने पर निबन्ध विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, निबन्ध विषय का अंक समान होने की स्थिति में जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार तथा जन्म तिथि समान होने पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेधा क्रम में ऊपर रखा गया है।

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट- https://www.bpsc.bih.nic.in/

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

15 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

15 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

1 दिन ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago