Politics

भगवान राम को हाइजैक करना चाहती है बीजेपी; प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोल गए नीतीश के मंत्री श्रवण कुमार?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार का सियासी पारा गर्माया हुआ है। राम मंदिर को लेकर महागठबंधन और एनडीए के नेताओं के बीच बहस छिड़ी हुई है। इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग भगवान राम को हाइजैक करना चाहते हैं। बीजेपी राम के नाम पर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। इन्हें न राम से मतलब है और न ही देश की जनता से। मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद बीजेपी नेता घर बैठ जाएंगे और राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो जाएगा।

बिहार के ग्राणीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसका अनुसरण अन्य प्रदेशों की सरकारें भी करती हैं। बिहार मॉडल को पूरा देश मानता है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे के मसले को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए।

इसके अलावा मद्य निषेध, निबंधन एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 13 जनवरी को एक बार फिर बड़ी संख्या में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। हमें मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार घर-घर सर्वे कराएगी। अगले दस से 15 दिनों में सर्वे करने वाली एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

5 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

6 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

12 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

13 घंटे ago