समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा स्टेशन से पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन जा रही जनहित एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार देर रात दो हिस्सों में बंट गई। कोपरिया के होम सिग्नल फाटक संख्या 12 के पास जनहित एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 3 को एस 2 से जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इस कारण ट्रेन दो भागों में बंट गई। ट्रेन की लगभग 13 बोगियों को लेकर इंजन आगे की तरफ निकल गया और 14 वीं बोगी एस 2 पीछे ही छूट गई। हालांकि चंद कदम आगे बढ़ने के बाद प्रेशर जीरो होने से ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार की देर रात 12.05 बजे जनहित एक्सप्रेस की एस 3 और एस 2 बोगी के बीच का कपलर टूट गया था। एस 2 बोगी को हटाकर जांच के लिए सहरसा कोचिंग डिपो भेजा गया है। मध्य रात्रि ढाई बजे लाइन क्लियर हो गई। साढ़े तीन बजे जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के लिए खुली। हटायए गए कोच के यात्रियों को खाली बर्थ पर एडजस्ट करके पटना की ओर भेजा गया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…