Politics

RJD के साथ जाना नीतीश कुमार का आत्मघाती कदम था, साबित हुआ; उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि आरजेडी के साथ जाना और तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा करना नीतीश कुमार के लिए आत्मघाती कदम था, ये अब साबित हो चुका है। कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की साख गिर चुकी है।

नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि सार्वजनिक रूप में वो आरजेडी से संबंध तोड़ने की बात करते हैं और एनडीए में उनके शामिल होने की बात होगी तो फैसला बीजेपी को लेना है लेकिन नीतीश जी के लिए पैरवी हम अवश्य करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ गठबंधन रह चुका है। इसलिए एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी का फैसला बीजेपी के आला नेताओं को लेना है।

कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा के बीच कहा कि ललन सिंह सभी मामलों में फेल हो गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह नीतीश कुमार को बड़े-बड़े सपने दिखाए कि आप प्रधानमंत्री बन जाइएगा, लेकिन इंडिया गठबंधन की चार बैठक हुई और उन्हें संयोजक भी नहीं बनाया गया। इससे ललन सिंह हताश हैं और वह इस मामले में फेल हो गए हैं।

आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव को भी आश्वासन दिया था कि वह जेडीयू का आरजेडी में विलय करवा देंगे, जिसके उसके बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, लेकिन ललन सिंह ने लालू यादव को जो सपना दिखाया था उसमें भी वह फेल हो गए। अब लालू और नीतीश दोनों के मामले में ललन सिंह जब फेल हो गए तो वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने में जुट गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

40 मिनट ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

4 घंटे ago