Politics

‘नीतीश से नहीं हुई किसी तरह की कोई डील’, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने पर बोले लालू प्रसाद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से विरोधियों द्वारा यह बात कही जा रही थी कि तेजस्वी को सीएम बनाने की शर्त पर ही जेडीयू और आरजेडी साथ आए हैं। लगातार कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की लालू प्रसाद से इसको लेकर डील हुई है हालांकि खुद लालू प्रसाद ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसी तरह की कोई डील नहीं हुई है।

दरअसल, सात साल बाद अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के सवाल पर खुलकर बोला और कहा कि आरजेडी की नीतीश कुमार से कोई ऐसी डील नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी को सीएम के तौर पर देखना जरूर चाहते हैं लेकिन तेजस्वी को सीएम बनाना फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। अभी देश से बीजेपी को हटाने की लड़ाई है। लालू ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें उसमें कोई बिगाड़ कहां है, तेजस्वी डिप्टी सीएम तो हैं ही न। जनता और हमलोग मिलकर तय करेंगे जब समय आएगा तब लेकिन अभी हमारा मुद्दा दूसरा है।

बता दें कि विपरित विचारधारा होने के बावजूद जेडीयू और आरजेडी के एक साथ आने के बाद बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा लगातार होती रही है कि नीतीश और लालू में खास डील हुई है। इसी डील के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ छोड़ दिया था और जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना ली थी। अब लालू प्रसाद ने खुद साफ कर दिया है कि जेडीयू से आरजेडी की ऐसी कोई डील नहीं हुई है और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी एक साथ आए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

3 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

9 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago