Politics

‘राम के हनुमान’ का टाइम आने वाला है, जुलाई में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री बन सकते हैं चिराग पासवान!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वघोषित हनुमान, रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के एक धड़े के अध्यक्ष चिराग पासवान का टाइम आने वाला है। चर्चा है कि मोदी कैबिनेट के अगले विस्तार में चिराग पासवान को मंत्री बनाया जा सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नरेंद्र मोदी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की अटकल फिर लगने लगी है। 2023 में पांचवां मौका होगा जब मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलबाजी शुरू हुई है। अबकि बार कहा जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में सरकार और बीजेपी संगठन दोनों को चुनावी तैयारी के हिसाब से मोदी दुरुस्त करने जा रहे हैं। इससे पहले जनवरी, संसद के बजट सत्र के बाद, जून में और अमेरिका दौरे से पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलें चार बार लग चुकी हैं।

रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान के पास केंद्रीय मंत्री बनने का मौका जब आने वाला था तभी चाचा पशुपति कुमार पारस ने पार्टी तोड़कर खुद को मंत्री बनवा लिया। पारस के हाथों लोजपा के छह में पांच सांसद गंवा चुके चिराग अकेले हैं। नरेंद्र मोदी को राम और खुद को हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की एनडीए में वापसी तय है बस सही मुहुर्त का इंतजार है। सबको लगने लगा है कि लोजपा के पांच सांसद तोड़कर भले पशुपति पारस मंत्री बनने में कामयाब रहे लेकिन उनके पास अब समय कम है। बीजेपी और चिराग की दोस्ती के बीच में आने पर पशुपति पारस की राजनीति निपटने का भी खतरा है।

बिहार में रामविलास पासवान के वोटर की नजर में चिराग पासवान ही उनके तमाम अर्थों में वारिस हैं। पारस का यह दावा जमीन पर वोटरों के बीच बहुत वजनदार नहीं है कि चिराग रामविलास की संपत्ति के वारिस हैं जबकि वो राजनीति के उत्तराधिकारी हैं। ये बात बीजेपी को पता है कि पासवान और दलितों का वोट चिराग ही दिला सकते हैं, पारस नहीं। देखने वाली बात बस ये होगी कि मोदी अगर कैबिनेट में फेरबदल करते हैं तो पारस को पैदल करते हैं या चाचा के साथ-साथ भतीजा को भी मंत्री बनाते हैं।

चाचा की चौकी खतरे में, पशुपति पारस से हाजीपुर लोकसभा सीट छीनने के मूड में हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान ने इस समय स्टैंड साफ कर रखा है कि चाचा के साथ कोई समझौता नहीं होगा वहीं बीजेपी इस कोशिश में है कि चाचा-भतीजा को मिला दिया जाए जिससे दलितों के बीच ये मैसेज भी जाए कि भाजपा ने पासवान परिवार को फिर से एक करवा दिया। बीजेपी को इसमें सफलता मिलेगी या नहीं, कहा नही ंजा सकता है। वैसे पटना से दिल्ली तक इस बात की भी चर्चा है कि पारस के साथ गए चार सांसदों में वीणा देवी और महबूब अली कैसर चुनाव नजदीक आते ही चिराग के दरबार में हाजिरी लगाने लगे हैं। पशुपति पारस के साथ अब सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह और प्रिंस राज ही बचे हैं जिनको चिराग ने चाचा के दर्जे का धोखेबाज मान रखा है।

लोकसभा चुनाव नजदीक आया, चिराग पासवान को फिर से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट याद आया

भाजपा की कोशिश है कि पारस और चिराग एक हो जाएं तो सीट देने में बहुत मुश्किल नहीं होगी। छह सीट 2019 में दी थी, इस बार भी 6 सीट दे देंगे। लेकिन दोनों पासवान साथ नहीं हुए तो किसे कितनी और कौन सी सीट दी जाए इस पर बहुत मगजमारी होगी। चिराग इस बार हाजीपुर लड़ने का मन बना चुके हैं जो उनके पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पारस हाजीपुर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, जीतनराम मांझी को लेकर बीजेपी में कोई उलझन नहीं है। जो तनाव है बस चाचा-भतीजा को लेकर है। भतीजे ने स्टैंड में नरमी नहीं लाई तो बीजेपी के पास चिराग और पारस में एक को चुनने की भी स्थिति पैदा हो सकती है। और तब हनुमान भारी पड़ेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

9 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

11 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

17 घंटे ago