समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

शराब के नाम पर लोगों को परेशान करने पर मुकेश सहनी ने पुलिस को हड़काया

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को दरभंगा के कमतौल थाना के मोहम्मदपुर, पश्चिमी सहनी टोला पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान लोगों ने सहनी से पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने इसके बाद पुलिस अधिकारियों को फोनकर जमकर क्लास लगाई।

उन्होंने कहा कि सात साल से आप लोग शराब ही पकड़ रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि जो लोग दारू बेचता है, उसको पुलिस कुछ नहीं करती है और जो लोग दारू नहीं बेचते हैं, उसके घर में पुलिस घुसकर महिलाओं को पीटती है। आरोप है कि एक लड़की के हाथ की हड्डी तोड़ दी।

सहनी ने पुलिस प्रशासन से कहा कि यह गलत है। जो गलत कर रहा, उसे पकड़िए लेकिन आम लोगों को परेशान मत करिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शराब की बिक्री बंद कराने की भी बात कही।

new file page 0001 1

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230217 WA0086

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

Post 193 scaled

20201015 075150